भारत

मेटाडोर में अज्ञात कारणों से लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला

jantaserishta.com
21 March 2022 8:30 PM IST
मेटाडोर में अज्ञात कारणों से लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला
x
पढ़े पूरी खबर

बीकानेर: राजमार्ग 62 पर चलते-चलते एक मेटाडोर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई. सड़क पर सरपट दौड़ रहे मेटाडोर देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया जिससे हड़कंप मच गया. मेटाडोर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन मेटाडोर जलकर नष्ट हो गया. घटना के तीस मिनट के बाद बीकानेर से पहुंची दमकल से आग पर काबू पाया जा सका.

घटना राजमार्ग 62 की खारा रीको के पास की है. जहां जामसर निवासी रमजान शाह खाली मेटाडोर बीकानेर से जामसर की तरफ आ रहा था. उस दौरान खारा रीको के पास मेटाडोर के केबिन में धुंआ उठा तो रमजान ने मेटाडोर को रोककर बाहर निकला तब तक धुंआ आग में तब्दील हो गया. चालक ने परिस्थिति को समझते हुए बिना समय गंवाए मेटाडोर से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई.
वहीं देखते ही देखते आग ने मेटाडोर को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया. आस पास के लोगों ने आग अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जामसर पुलिस व टोल प्लाजा टीम मौके पर पहुंची और दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story