भारत

कबाड़ गोदाम में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, सभी इस राज्य के

jantaserishta.com
23 March 2022 8:33 AM IST
कबाड़ गोदाम में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, सभी इस राज्य के
x
अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है.

हैदराबाद: हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया. यहां बोयागुड़ा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 8 लोग जिंदा जल गए. मरने वाले सभी लोग बिहार के थे और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे. अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है.

हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 8 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इन्हें अस्पताल में ले जाया गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई होगी. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. मारे गए सभी मजदूर बिहार से थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story