भारत

रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी, VIDEO

jantaserishta.com
25 April 2024 12:19 PM IST
रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी, VIDEO
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक बहुमंजिला होटल में आग लग गई। चल रही पछुआ हवा के कारण आग तुरंत पूरे होटल में फैल गई। पुलिस के मुताबिक, पटना जंक्शन के पास एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दस्ते की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई गई है। फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से बड़ी क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण बिहार में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story