भारत

गुजरात में लगी आग, पांच मजदूर झुलसे

jantaserishta.com
3 Dec 2022 1:59 PM IST
गुजरात में लगी आग, पांच मजदूर झुलसे
x
राजकोट (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के राजकोट में शनिवार को एक कमरे में आग लगने की घटना सामने आई है, इसमें पांच मजदूर झुलस गए। प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगी। उत्तर प्रदेश के रहने वाले ये मजदूर मेटोडा जीआईडीसी एस्टेट में स्थित मैकपावर कंपनी के कर्मचारी थे और डायमंड पार्क सोसाइटी के पास किराए के कमरे में रहते थे।
पीड़ितों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान मंगली शेखवत, मयंक, कमलेश, राहुल और रोहित के रूप में हुई है।
अस्पताल में पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंचे कंपनी के ठेकेदार दिनेश वेकारिया ने उनसे बात की और बाद में मीडियाकर्मियों को बताया कि शुक्रवार शाम को काम से लौटने के बाद मजदूरों ने खाना बनाया था और फिर गैस के चूल्हे की नॉब बंद करना भूल गए थे, जिससे गैस का रिसाव हो गया।
वेकारिया ने कहा कि अगली सुबह जब मयंक शेखवत ने बीड़ी जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई तो आग लग गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story