भारत

गणेश पूजा पंडाल में लगी आग, अंदर मौजूद थे जेपी नड्डा, फिर...

Shantanu Roy
26 Sep 2023 6:56 PM GMT
गणेश पूजा पंडाल में लगी आग, अंदर मौजूद थे जेपी नड्डा, फिर...
x
बड़ी खबर
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में गणेश पूजा पंडाल में मंगलवार को आग लग गई। इस दौरान पूजा पंडाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। हालांकि दोनों को वहां से सुरक्षित ढंग से बाहर निकाल लिया गया। पंडाल से जो वीडियो आया है, उसमें नजर आ रहा है कि जेपी नड्डा को वहां से बाहर ले जाया जा रहा है। यह पंडाल पुणे के लोकमान्य नगर में बना है, जिसे हार्ट ऑफ द सिटी कहा जाता है। आग पंडाल के ऊपरी हिस्से में आग लगी थी।
यह पंडाल पुणे के लोकमान्य नगर में बना है, जिसे हार्ट ऑफ द सिटी कहा जाता है। आग पंडाल के ऊपरी हिस्से में आग लगी थी। खबर लिखे जाने तक हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई थी। बताया जाता है कि जैसे ही पंडाल में आग लगी, उसी समय बारिश शुरू हो गई। इसके चलते आग बहुत दूर तक फैल नहीं पाई और सभी लोग सुरक्षित रहे। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी आशंका है कि साने गुरुजी गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित पंडाल में आतिशबाजी के कारण आग लगी। पुणे शहर के भाजपा अध्यक्ष धीरज घरे और सुरक्षा अधिकारी नड्डा को सुरक्षित पंडाल से बाहर ले जाते दिखे। यह पंडाल उज्जैन के मशहूर महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया था।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को मुंबई में लालबागचा राजा समेत भगवान गणेश के कई चर्चित पंडालों में दर्शन किए। नड्डा ने गिरगांव में केशवजी चॉल गणेशोत्सव मंडल में दर्शन के साथ अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े एवं अन्य के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति में दर्शन किए। नड्डा ने फडणवीस के आधिकारिक आवास पर एक बैठक बुलाई है। वह मुंबई में चुने गए पार्टी के सभी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।
Next Story