भारत

मेथी की फसल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Shantanu Roy
14 March 2024 5:14 PM IST
मेथी की फसल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के निकटवर्ती झासड़ी गांव में एक खेत में अज्ञात कारणों कटी हुई मेथी की फसल में आग लग गई। कुछ समय में ही मेथी की फसल का ढेर पूरी तरह जल गया। इस दौरान आसपास खेतों में काम कर किसान ने खेत मालिक को सूचना दी। जिस पर किसान मौके पर पहुंची। झासड़ी के किसान भेरूलाल पुत्र बगदी राम कुमावत ने बताया कि खेत में मैथी फसल काटने के बाद फसल निकालने के लिए मशीन का इंतजार कर रहे थे। जिससे वह मशीन की तलाश में गांव में गया था। अचानक खेत में रखी मेथी की फसल में अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई। जब किसान खेत पर पहुंचा तो देखा कि काटकर रखी फसल जलकर खाक हो गई थी। किसान भैरुलाल ने बताया कि कुछ ही दूरी पर गेहूं और चने काट कर भी रखे थे। 12 बीघा खेत की मैथी की फसल जलकर खाक हो गई। जिसकी लगभग कीमत 3 लाख रुपए की बताई जा रही हे। इधर आग की सूचना पर नगर परिषद से दमकल मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। सर्किल पटवारी दीपिका जोशी भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
Next Story