भारत

सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में लगी आग, 5 लोगों की मौत

Admin4
6 March 2024 12:38 PM IST
सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में लगी आग, 5 लोगों की मौत
x
यूपी। यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी में दर्दनाक हादसा हुआ है. सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में आग लग गई. आग में जिंदा जलने से दंपति समेत 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि पुलिस और दमकलकर्मियों ने अपनी सुझबुझ दिखाते हुए मकान में फंसे 4 लोगों को निकाला. चारों का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार जारी है.
ह हादसा काकोरी में चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुआ. धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार उड़ गई. घर में सिलेंडर ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में जरदोजी कारीगर मुशीर अली और उनकी पत्नी हुस्ना बानो, भांजी हुमा, हिबा और भतीजी राईया की मौत हो गई है. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची. और सभी घायलों को अस्पताल भेजा. जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है.
Next Story