भारत

स्क्रैप भरे ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक हुआ जाम

jantaserishta.com
22 July 2024 2:43 PM IST
स्क्रैप भरे ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक हुआ जाम
x
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में स्क्रैप से लदे एक ट्रक में सोमवार को आग लगने से काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।
फायर विभाग के मुताबिक सोमवार को फायर स्टेशन कोतवाली को दोपहर 12.08 बजे आईएमएस कॉलेज के सामने डासना में हाईवे पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक (यूपी 12 एटी 1643) में लगी आग पर काबू पाया।
घटनास्थल पर ट्रक मालिक किशन भगत, निवासी लोहा मंडी मौजूद थे। बताया गया कि ट्रक पिलखुवा से गाजियाबाद आ रहा था। गाड़ी में लोहे का स्क्रैप भरा था। फायर विभाग के मुताबिक आग लगी तो चालक ने ट्रक को रोका और कूदकर जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में आग लगने के कारण डासना हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हालांकि, ट्रक की आग को बुझाने के बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story