भारत

धान की पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, मच गया हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
30 May 2024 9:31 AM IST
धान की पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, मच गया हड़कंप, VIDEO
x
चालक ने ट्रोले को खींच रहे ट्रैक्टर को समय रहते हिच लिंक से अलग करके सुरक्षित दूरी पर खड़ा कर दिया था।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक ट्रैक्टर-ट्रोले में भीषण आग लग गई। ट्रोले में धान की पराली भरी हुई थी। चालक इसे हरियाणा से लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था।
फायर विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, बुधवार रात 10.15 बजे फायर स्टेशन लोनी पर पावी सादकपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रोले में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल दो फायर टेंडर, फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पुश्ता चौकी के निकट धान की पराली से खचाखच लदे एक ट्रोले में आग लगी हुई थी। चालक ने ट्रोले को खींच रहे ट्रैक्टर को समय रहते हिच लिंक से अलग करके सुरक्षित दूरी पर खड़ा कर दिया था।
फायर विभाग के अनुसार, चालक सकमेंदर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा से धान की पराली लेकर नोएडा जा रहा था। आग संभवतः निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर चल रहे वेल्डिंग की चिंगारी से लगी होगी। उसने बताया कि पुल के नीचे से गुजरने के दौरान ट्रोले में वेल्डिंग से चिंगारी पराली पर गिरी होगी।
विभाग के मुताबिक, मौके पर पहुंचे दोनों फायर टेंडरों की मदद से पंपिंग करके और उपलब्ध नजदीकी जल स्रोतों से पानी ला-लाकर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस टीम भी फायर सर्विस यूनिट की सहायता के लिए मौके पर मौजूद रही। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चालक ने सूझबूझ से ट्रैक्टर को ट्रोले से अलग कर बचा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story