भारत

नोएडा के निजी कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, VIDEO

jantaserishta.com
22 Dec 2022 1:09 PM IST
नोएडा के निजी कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, VIDEO
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 67 में एक निजी कंपनी में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लगभग 80 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा चुका है। बाकी वहां मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और पुलिस के लोग काम कर रहे हैं।
फिलहाल अभी आग किस वजह से लगी है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आग बुझने के बाद इसकी जांच की जाएगी।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास की कंपनियों में काम कर रहे लोगों को भी बाहर कर दिया है और पूरे एरिया को फिलहाल सील कर आग बुझाने की कार्रवाई की जा रही है।
फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्रांतर्गत स्पेस डिजाइन इंटरनेशनल कम्पनी, बी-34, सेक्टर-67 में पांचवे तल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट द्वारा त्वरित कारवाई करते हुऐ मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद हैं। कोई जनहानि नहीं है। आग लगने के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story