भारत

चलती स्कूल की बस में लगी आग, मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
21 Aug 2023 2:33 PM IST
चलती स्कूल की बस में लगी आग, मच गई अफरातफरी
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक स्कूल बस में आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके के मेरठ रोड पर रेयान स्कूल की बस में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि बस में स्कूल के बच्चे नहीं थे। ड्राइवर ने बस को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई।
आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। बस चालक कर्मवीर ने बताया कि बस रेयान पब्लिक स्कूल की थी। जिसमें सीएनजी का सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story