भारत

शॉट सर्किट से चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

jantaserishta.com
17 Aug 2023 3:14 PM IST
शॉट सर्किट से चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
x
कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
नोएडा: नोएडा में बुधवार की रात एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना सेक्टर 67 गोल चक्कर के पास हुई, जिसमें कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। आग बुझाने के बाद क्रेन से कार को साइड किया गया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।
मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष चंद्र सेक्टर 63 से ऑफिस से अपनी फोर्ड फिएस्टा कार से घर सेंथली गांव जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर 67 के पास कार में आग लग गई। सुभाष चंद्र ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया, प्राथमिक जांच में पता चला कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। आग काफी तेजी से फैली और पेट्रोल टैंक तक पहुंच गई। दमकल की एक गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story