भारत

चलती कार में लगी आग, चालक और साथी ने उठाया ये कदम, VIDEO

jantaserishta.com
30 March 2023 3:34 PM IST
चलती कार में लगी आग, चालक और साथी ने उठाया ये कदम, VIDEO
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर एडवांट बिल्डिंग के पास चलती कार (एस एक्स 4) में आग लग गई। कार की रफ्तार धीमी होने की वजह से चालक और उसके साथी कार से कूदकर बाहर आ गए थे। आग ने मिनटों में ही विकराल रूप से ले लिया। महज कुछ ही मिनट में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना देर रात की है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार से सड़क किनारे किया गया।
सीएफओ ने बताया कि इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात स्लो किया गया और बैरिकेडिंग कर वाहनों को सावधानी से निकाला गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। कार में आग की वजह क्या थी। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्राथमिक जांच में कार में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। बहरहाल आग से कोई जन हानि नहीं है। दोनों लोग सुरक्षित है। इससे पहले भी नोएडा में कार में आग लगने की घटनाएं हुई है। जिसमें समय रहते लोग बाहर निकल आए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story