भारत
मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत, 10 लोग बचाए गए
jantaserishta.com
27 April 2025 3:20 PM IST

x
दमकल की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.
रांची: रांची के कांटाटोली चौक स्थित एक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि आग की लपटों और धुएं में फंसे करीब 10 लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। दमकल की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
बताया गया कि मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में कपड़े की एक बंद दुकान से लोगों ने रविवार की सुबह आग की लपटें उठती देखी। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उस वक्त वहां अन्य दुकानें बंद थीं। आग बुझाने की कोशिशें शुरू होने के पहले पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। यह कॉम्प्लेक्स और उसके ऊपर बना मकान मोहम्मद ऐनुल आलम और उनके परिवार के लोगों का है।
परिवार के लोग आग से उठते गुबार के बीच फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार की महिलाओं, बच्चों सहित सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच कॉम्प्लेक्स के मालिक मो. ऐनुल आलम फिर घर के अंदर यह देखने के लिए घुसे कि वहां कोई फंसा तो नहीं रह गया है, लेकिन वह धुएं और गुबार के बीच बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान भी हुआ है।
झारखंड में पिछले 50 दिनों के दौरान आग लगने की चार बड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है। 21 अप्रैल को गिरिडीह शहर के पचंबा में कपड़े की दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जान चली गई थी। 17 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में एक घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हुई थी। 10 मार्च को गढ़वा जिला अंतर्गत गोदारमाना बाजार में पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।
Tagsरांचीआगरांची में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आगRanchifirefire broke out in marketing complex in Ranchi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





