भारत

झोपड़ी में लगी आग: 4 की मौत, घिर गया पूरा परिवार

jantaserishta.com
27 April 2024 5:00 PM IST
झोपड़ी में लगी आग: 4 की मौत, घिर गया पूरा परिवार
x
दो लोगों के घायल हो गए हैं।
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रूपहथा गांव में महादलित बस्ती में झोपड़ीनुमा घर में दोपहर को आग लग गई। इस घटना में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के घायल हो गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहन से आग पर काबू पाया गया।
घटना में दिनेश राम की दो पुत्री ममता कुमारी तथा किरण कुमारी, वहीं उसके बहू सुनीता तथा नतनी सरिता कुमारी की मौत हो गई। घटना में दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी तथा पुत्र मंटु राम गंभीर रूप झुलस गए। उनका इलाज जारी है।
घटनास्थल पर सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में एक ही परिवार के लोग सोए हुए थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, एक महिला समेत तीन किशोरी की मौत हो गई थी। बचाने के लिए पहुंचे दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी पुत्र मंटु राम गंभीर रूप से झुलस गया।
इस आग लगी की घटना में झोपड़ी नुमा घर में रखें बर्तन तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। गर्मी के कारण बिहार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रतिदिन कहीं न कहीं से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही पटना के एक होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story