भारत

पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

jantaserishta.com
25 Dec 2022 11:47 PM IST
पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आज तक 

पढ़े पूरी खबर
पटना: बिहार के पटना में आज सरस मेले के दौरान पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद देखते ही देखते कार धू-धूकर जल गई. आनन-फानन में सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान में इन दिनों सरस मेला चल रहा है. यहां मेले की पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी. आग की लपटें देख मेले में हड़कंप मच गया. लोगों ने आग लगने की घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी.
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में आग लगी, वह अभिषेक कुमार नाम के व्यक्ति की है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
बीते दिनों चिमनी ब्लास्ट से हो गया था बड़ा हादसा
बता दें कि बीते दिनों बिहार के रक्सौल में चिमनी ब्लास्ट से आग लग गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 12 लोग घायल हो गए थे. करीब 20 लोग लापता भी थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और दबे मजदूरों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था. ब्लास्ट के बाद मलबे में कई मजदूर दब गए थे.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीम और एंबुलेंस की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया. हादसे के वक्त मौके पर 50 लोग मौजूद थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story