भारत
विकराल आग: मां-बेटी सहित 3 की मौत, मची रही चीख-पुकार
jantaserishta.com
21 April 2023 10:02 AM IST

x
मचा कोहराम.
औरंगाबाद (बिहार) (आईएएनएस)| बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हेतमपुर गांव में तीन घरों में भीषण आग लग जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।
बताया जाता है कि दोपहर में पहले आग एक घर में लगी और फिर आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक झुलस कर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान विनय की पत्नी गीता देवी, सतलेश भुइयां की पत्नी रीना देवी और बेटी पूजा कुमारी के रूप में की गई है।
आग लगने के कारणों की सही जानकारी नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है, जबकि कुछ लोग कहते हैं कि खाना बनाने के दौरान आग लगी।
इधर, घटना स्थल पर पहुंचे अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतकों के परिजनों तथा पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई है और राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





