भारत

184 साल पुराने स्कूल में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए छात्र

jantaserishta.com
3 Aug 2023 5:13 PM IST
184 साल पुराने स्कूल में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए छात्र
x
कई कमरे जलकर क्षतिग्रस्त.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित 184 साल पुराने जिला स्कूल में गुरुवार को आग लग गयी। ऊंची लपटों ने स्कूल के लगभग सभी कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी फैल गयी। जब आग लगी, उस समय छात्र कमरों में ही थे। शिक्षकों ने सभी छात्रों को कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी।
लगभग एक घंटे बाद पहुंचे दमकल के वाहनों ने आग को बुझाया। स्कूल में जब आग लगी तो लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि पूरा स्कूल परिसर धुएं से भर उठा। पहले एक कमरे में आग लगी और फिर वह फैल गयी। इससे चार कक्षाएं मुख्य रूप से प्रभावित हुई हैं। छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं की कक्षाएं जलकर राख हो गयी हैं। जिन कमरों में आग लगी, सभी स्मार्ट क्लासरूम थे और इनमें लगे प्रोजेक्टर क्षतिग्रस्त हो गये। आग को बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लगा। आग क्यों लगी, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। समझा जाता है, शार्ट-सर्किट इसकी वजह है।
गौरतलब है कि रांची जिला स्कूल की स्थापना अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1839 में हुई थी। उस समय इस स्कूल में केवल एलीट परिवारों के बच्चे पढ़ा करते थे। यह स्कूल उस समय से झारखंड-बिहार के नामचीन स्कूलों में हुआ करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story