भारत

प्राइवेट स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग, बच्चे सुरक्षित

jantaserishta.com
9 May 2024 1:46 PM IST
प्राइवेट स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग, बच्चे सुरक्षित
x
भगदड़ के हालात बन गए।
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित एक निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान अचानक आग लग गई। स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर में स्थित एक निजी स्कूल में इन दिनों समर कैंप चल रहा है। इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं।
इसी दौरान गुरुवार को स्कूल में अचानक आग लग गई, जिससे भगदड़ के हालात बन गए। स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और बच्चों के बालकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने की वजह एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बताई जा रही है जिसे चार्ज किया जा रहा था और इसी दौरान उसमें आग लग गई। आग स्कूल के बड़े हिस्से में फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्कूल पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story