भारत

खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, 4 की मौत

jantaserishta.com
1 May 2024 10:39 AM IST
खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, 4 की मौत
x
दो लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।
किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने से एक महिला और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात पौआखाली नगर पंचायत अंतर्गत नानकार गांव में मोहम्मद अंसार के घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण किसी तरह आग लग गई। इस घटना में घर के सभी छह सदस्य बुरी तरह झुलस गए।
आनन फानन में सभी को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से इन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए इन सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इलाज के क्रम में एक महिला और उसकी दो बेटियों और एक पुत्र की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान मोहम्मद अंसार की पत्नी साहिबा (30), उनकी पुत्री अनीशा (8) और आरुषि (4) तथा पुत्र अनीस (5 ) के रूप में हुई है। इस घटना में घायल दो अन्य लोगों का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story