भारत

यूपी विधानसभा के गेट नंबर तीन पर आग लगी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 Jan 2023 4:48 PM IST
यूपी विधानसभा के गेट नंबर तीन पर आग लगी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

देखें वीडियो.
लखनऊ: यूपी विधानसभा भवन में रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते विधानसभा गेट नंबर तीन के अंदर मौजूद कार्यालय के बाहर ये आग लगी थी. यहां बिजली की वायरिंग के काम के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और एक लकड़ी के बोर्ड में भीषण चिंगारी उठी. इसके बाद वहां आग लग गई. सूचना मिलते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया.
बता दें कि इससे पहले लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार-रविवार की रात में बाइक सवार के साथ गंभीर हादसा हो गया. बाइक सहित बीच सड़क पड़ा युवक लपटों में घिरा पाया गया. युवक की छाती से नीचे के शरीर में आग लगी हुई थी. मौके से गुजर रहे लोगों ने यह मंजर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. किसी तरह युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मगर, युवक की रास्ते में मौत ही चुकी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story