भारत
वल्लभ भवन में लगी आग, धुएं से घिरी पूरी इमारत, देखें मंजर
jantaserishta.com
9 March 2024 2:31 PM IST

x
इमारत की पांचवी मंजिल तक आग की लपटें नजर आई।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन की तीसरी से पांचवी मंजिल आग की लपटों से घिर गई और पूरी इमारत में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
दरअसल, वल्लभ भवन की पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल पर शनिवार की सुबह धुआं उठते दिखा। उसके बाद आग की लपटें भी नजर आई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची। आग पर काबू पाने का दावा किया गया। मगर, कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। इमारत की पांचवी मंजिल तक आग की लपटें नजर आई।
राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी वल्लभ भवन की पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने की पुष्टि की और कहा कि मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इसकी मॉनिटरिंग करें ताकि आग की वस्तु स्थिति की जानकारी सामने आ जाए। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी कमल नागर ने मीडिया को बताया कि दूसरी-तीसरी मंजिल में आग लगी और बड़ी संख्या में दस्तावेज जल गए हैं। वहीं, आग पांचवी मंजिल तक पहुंची। आग के चलते पूरी इमारत धुएं में घिर गई। इससे राहत और बचाव कार्य को आगे बढ़ाना आसान नहीं रहा, इसके बावजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
देखिए किस तरह वल्लभ भवन में बीजेपी सरकार के 20 साल के भ्रष्टाचार के प्रमाण सरकार जला रही है। pic.twitter.com/NKZRsorjOM
— MP Congress (@INCMP) March 9, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





