भारत

दो मंजिला मकान में लगी आग, 2 लोगों को सुरक्षित निकाला, VIDEO

jantaserishta.com
27 April 2024 11:28 AM IST
दो मंजिला मकान में लगी आग, 2 लोगों को सुरक्षित निकाला, VIDEO
x
देखें मंजर.
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार सुबह दो मंजिला एक मकान के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान फायर कर्मचारी ने मकान में फंसे दो लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर-14 स्थित मिलनसार अपार्टमेंट में शनिवार सुबह अचानक दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह 6 बजे आग लगने की जानकारी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाना शुरू किया। दमकल कर्मियों को पता चला कि अंदर कुछ लोग भी फंसे हुए हैं। फिर अधिकारियों ने घर की बालकनी से सीढ़ी लगाकर दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पांच दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story