भारत

जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में लगी आग, तीन मासूम बच्चों की मौत

jantaserishta.com
24 Aug 2026 8:00 AM IST
जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में लगी आग, तीन मासूम बच्चों की मौत
x
कई बच्चों की जान बचाने में सफलता हासिल की.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लग गई। इस हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हुई है। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर कई बच्चों की जान बचाने में सफलता हासिल की।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में एक धमाका हुआ था, जिसके बाद आग लग गई। बताया गया कि अचानक वेंटिलेटर में यह विस्फोट हुआ।
नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में 39 नवजात बच्चों को रखा गया था। जैसे ही एनआईसीयू में धुआं और आग फैली, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत प्रभावित वार्ड से नवजातों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने अधिकतर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें आग व धुएं से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
हालांकि, इस घटना में तीनों नवजात बुरी तरह झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई। बचाए गए नवजातों में से छह, जिन्हें गंभीर मेडिकल देखभाल की जरूरत थी, उन्हें आगे के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, नवजात शिशु कक्ष में आग लगने के कारण मेडिकल उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग अस्पताल के लिए कक्षों तक नहीं फैली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story