Featured

हल्द्वानी में शेमफोर्ड स्कूल की बस में लगी आग

Admin Delhi 1
9 Dec 2023 2:17 PM IST
हल्द्वानी में शेमफोर्ड स्कूल की बस में लगी आग
x

हल्द्वानी: हल्द्वानी में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त वाहन में दर्जनों बच्चे स्कूल जाने के लिए बैठे थे। चालक, परिचालक और लोगों की मदद से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया।

दरअसल, बरेली हाईवे पर मोटाहल्दू के पास शेमफोर्ड स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। स्कूल बस में आग लगते से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक, परिचालक ने आनन-फानन में बस रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला, जिसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ।

अग्निशमन अधिकारी गोपाल अगरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Next Story