भारत

रेस्टोरेंट में लगी आग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 Jun 2022 8:16 AM IST
रेस्टोरेंट में लगी आग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. घटना औंध इलाके की है. यहां सुबह 5 बजे बिल्डिंग के 10वें फ्लोर में स्थित True Tramm Trump रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है.

आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जान हानि नहीं हुई है.
True Tramm Trump के मालिक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पिछले दो सालों से रेस्टोरेंट से कुछ खास कमाई नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण तीन महीने पहले इसे बंद कर दिया गया था. लेकिन यहां रेस्टोरेंट के अंदर सामान पड़ा हुआ था. आग लगने से रेस्टोरेंट का पूरा फर्नीचर जल गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story