भारत

रिहायशी इमारत की पार्किंग में लगी आग, फटे गैस सिलेंडर भी, हड़कंप

Nil dhankar
21 July 2026 7:43 AM IST
रिहायशी इमारत की पार्किंग में लगी आग, फटे गैस सिलेंडर भी, हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके के फतेह नगर में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद पार्किंग में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए।

मंगलवार सुबह हुए इन धमाकों की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सभी जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में दमकल विभाग को आग और सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायरकर्मियों ने ने राहत एवं बचाव अभियान के दौरान इमारत में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।







Next Story