भारत

आनंद पर्वत के कठपुतली कॉलोनी में लगी आग, पहुंचने में फायर ब्रिगेड को आ रही दिक्कत

jantaserishta.com
12 April 2022 4:05 PM IST
आनंद पर्वत के कठपुतली कॉलोनी में लगी आग, पहुंचने में फायर ब्रिगेड को आ रही दिक्कत
x

नई दिल्ली: आनंद पर्वत के कठपुतली कॉलनी में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई घर बुरी तरह जल गए हैं. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ. वहीं आग लगने से हुए नुकसान का भी अनुमान नहीं लगाया जा सका है. दूसरी ओर आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजी गई हैं लेकिन उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में दिक्कत आ रही है. बहरहाल कॉलोनी में जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story