भारत

प्लास्टिक पाइप के गोदाम में लगी आग, आसपास के मकानों को खाली कराया गया

jantaserishta.com
9 March 2023 9:24 AM IST
प्लास्टिक पाइप के गोदाम में लगी आग, आसपास के मकानों को खाली कराया गया
x
देखें वीडियो.
संभल (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| संभल में कोतवाली थाना क्षेत्र के हल्लु सराय इलाके में प्लास्टिक के पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, आग एक खुले क्षेत्र में पड़े प्लास्टिक के पानी के पाइप से शुरू हुई थी। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लग गए। आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एसडीएम से चर्चा के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story