भारत

मेडिकल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, काबू पाने में लगी 10 दमकल गाड़ियां

jantaserishta.com
27 Sept 2024 10:20 AM IST
मेडिकल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, काबू पाने में लगी 10 दमकल गाड़ियां
x
वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र स्थित मेडिकल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री मुख्य रूप से क्रेप बैंडेज बनाने का काम करती है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसा पहले भी घटित हो चुका हैं। 2013 में भी इस फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया था, जिसकी वजह सुरक्षा मानकों का उचित पालन नहीं किया जाना बताया गया था। उस समय यह फैक्ट्री 5 मंजिला थी, लेकिन आग की घटना के बाद इसे 3 मंजिला कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि आप पर काबू पाने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ से भी दमकल की कई गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। कई किलोमीटर तक आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था।
स्थानीय निवासी इस घटना को लेकर चिंतित हैं। एक निवासी ने कहा कि पहले भी हमें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा था। उस समय 10 सिलेंडर फैक्ट्री में फट गए थे। अब भी हम डर रहे हैं कि कहीं फिर से ऐसा न हो। फायर स्टेशन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है। आग का विकराल रूप काफी चुनौतीपूर्ण था। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आग की स्थिति को लेकर प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story