भारत

मेल के कोच में लगी आग, यात्रियों में भगदड़ का माहौल

jantaserishta.com
20 March 2022 9:18 PM IST
मेल के कोच में लगी आग, यात्रियों में भगदड़ का माहौल
x
बड़ी खबर

बिहटा: पटना के बिहटा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से कामाख्या जारी ब्रह्मपुत्र मेल (15657) के जनरल कोच के ब्रेक बैंडिंग में अचानक आग लग गई और धुआं का गुबार उठने लगा.

यात्रियों से आग लगने की सूचना मिलने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ब्रह्मपुत्र मेल को बिहटा रेलवे स्टेशन के डाउन मेल लाइन पर रोक दिया. आग लगने की सूचना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. हालांकि रेलवे के अधिकारियों के समझाने के बाद यात्री शांत हुए.
इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों और रेल पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और फायर सेफ्टी यंत्र की सहायता से रेलवे कर्मचारियों ने जनरल कोच के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग पर काबू पाया.
तकरीबन आधे घंटे की जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को कामाख्या के लिए बिहटा रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया. ट्रेन में बैठे यात्री अजीत कुमार ने बताया कि दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल जब आरा रेलवे स्टेशन से खुली और कोइलवर पुल पार कर रही थी इसी दौरान लोगों द्वारा सूचना मिला कि पीछे वाले जनरल कोच में ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकल रहा हैं.
सूचना के बाद ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारी ने तत्काल इसकी जानकारी ड्राइवर को दी और ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बिहटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया.
ट्रेन को रोके जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने फायर सेफ्टी यंत्र के साथ आग पर काबू पाया. हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल रेलवे के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story