भारत

कोलकाता-मुंबई ट्रेन के कोच में आग लगने से मची अफरा-तफरी, VIDEO

jantaserishta.com
5 Nov 2022 3:36 PM IST
कोलकाता-मुंबई ट्रेन के कोच में आग लगने से मची अफरा-तफरी, VIDEO
x
नासिक (आईएएनएस)| शनिवार को नासिक रोड स्टेशन पर 18030 शालीमार कोलकाता-मुंबई एलटीटी ट्रेन की पार्सल वैन में अचानक आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 में प्रवेश करने और रुकने के तुरंत बाद इंजन के बगल में पार्सल वैन से धुएं के घने बादल के साथ आग की लपटें निकलती देखी गई।
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि तत्काल रेलवे और बाहर के सभी अग्निशमन संसाधनों को आग से लड़ने के लिए जुटाया गया।
सुतार ने कहा, "एहतियात के तौर पर इंजन को पार्सल वैन से अलग कर दिया गया और आग पर अब काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।"
इस बीच, कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखा गया क्योंकि यात्री धुएं और आग की लपटों को देखकर घबरा गए, जबकि वहां रेलवे पुलिस किसी भी घटना को रोकने के लिए मौजूद थी।
सुतार के अनुसार, ट्रेन के आज दोपहर मुंबई में अपने गंतव्य लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story