भारत

अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग; एक की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
6 Feb 2025 3:56 PM IST
अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग; एक की मौत, दो घायल
x
मचा हड़कंप.
तरन तारन: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव नुशहरा पनुआ चौधरीवाला में गुरुवार सुबह एक घर में भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी, जब घर का मालिक अवैध रूप से पटाखे बना रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घर में पिछले एक साल से अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। आग के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण मेजर सिंह ने बताया कि यहां पर पिछले कई साल से बिना लाइसेंस के लोग पटाखे बना रहे थे। आज घर में आग लग गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए।
उन्होंने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि बड़ी मुश्किल से मवेशी अपनी जान बचा पाए। इस दौरान पटाखे हमारे घर की तरफ भी गिरे और मेरा भूसा भी जल गया। इससे पहले 25 जनवरी को सुबह पंजाब के तरन तारन जिले के फतेहाबाद में एक किराना की दुकान में आग लग गई थी। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह उर्फ ​​सोनू दुकान के ऊपर बने मकान में मौजूद था, तभी उसकी दुकान में आग लग गई। हरप्रीत सिंह की पत्नी चांदनी और उनके बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्यों को किसी तरह घर से निकाला गया। इस भीषण आग की जद में आकर लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story