भारत

घर में लगी आग, बुझाने के दौरान दमकलकर्मी की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
15 May 2024 12:01 PM IST
घर में लगी आग, बुझाने के दौरान दमकलकर्मी की मौत, VIDEO
x
आसपास के लोगों ने आग की लपटों को देखकर अग्निशमन दस्ते को सूचना दी।
सीवान: बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक घर में आग लग गई। आग बुझाने के क्रम में घर का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक दमकलकर्मी की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि नौतन बाजार निवासी पप्पू गुप्ता लकड़ी फर्नीचर का व्यापार करते थे। इसी दौरान उनके घर में सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और धीरे-धीरे घर में रखी लकड़ी तक पहुंच गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने आग की लपटों को देखकर अग्निशमन दस्ते को सूचना दी। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग काफी फैल चुकी थी।
आग बुझाने की कोशिश में दस्ता लगा ही था कि घर का एक हिस्सा गिर गया और उसकी चपेट में एक दमकल कर्मी आ गया। नौतन के थाना प्रभारी राहुल भारती ने बताया कि दमकलकर्मी रविकांत मंडल की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक भागलपुर का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story