
x
दहशत फैल गई.
नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके में एक मकान में आग लगने से दहशत फैल गई। इस घटना में 5 लोगों को घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां और केशव पुरम पुलिस स्टेशन की टीमें पहुंचीं, जिन्होंने आग बुझाने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, यह घटना केशव पुरम थाना इलाके के त्रिनगर अनाज मंडी के पास हुई। मकान में सुबह करीब 7 बजे आग लगी। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7:10 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं। केशव पुरम पुलिस स्टेशन की टीमें और एक एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई।
बताया गया कि आग पूरे मकान में फैल गई और इस दौरान 5 लोग झुलस गए। पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली में पिछलों आग लगने की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई थी। 18 मार्च को दिल्ली के पालम इलाके में एक इमारत में आग लगी थी। यह इमारत राजेंद्र कश्यप की थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था। दूसरी-तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल थीं।
वहीं, 24 मार्च को बवाना सेक्टर-2 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में आग लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब 3:55 बजे मिली थी, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। कुल 17 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला था। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





