भारत
होटल में शादी समारोह के बाद लगी आग, करोड़ों का नुकसान
jantaserishta.com
24 April 2024 2:19 PM IST

x
गनीमत यह रही कि यहां आए लोग निकल चुके थे।
हजारीबाग: हजारीबाग शहर में रांची-पटना रोड के किनारे स्थित होटल अरण्य विहार में बुधवार को भीषण आग लग गई। कुछ घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कुछ देर पहले ही होटल में शादी की पार्टी समाप्त हुई थी। गनीमत यह रही कि यहां आए लोग निकल चुके थे। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की रात को होटल में शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। होटल में टेंट, कैटरर, विद्युत सज्जा, साउंड की बुकिंग थी। उनके सामान भी जल गए हैं।
इस घटना में होटल के पीछे स्थित माउंट कार्मल स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे स्कूल को तो कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग लगने से होटल में करोड़ों का नुकसान हुआ है।
Tagsहजारीबागहजारीबाग न्यूज़हजारीबाग लेटेस्ट न्यूज़आगHazaribaghHazaribagh NewsHazaribagh Latest NewsFire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





