भारत

ब्रेकिंग: शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Jun 2022 9:21 AM IST
ब्रेकिंग: शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद में शुक्रवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि आग ट्रांसपोर्ट के गोदाम में लगी थी. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

आग पर काबू पाए जाने के बाद गोदाम से संबंधित लोगों ने बताया कि अंदर लाखों रुपये का सामान रखा गया था जो आग में जलकर राख हो गया है. उन्होंने बताया कि सुबह अचानक से गोदाम से धुंआ उठने लगा. थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. इसके बाद दमकल को घटना की सूचना दी गई.
मौके पर मौजूद चीफ फायर ऑफिसर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल किसी से हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story