
x
देहरादून: देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस पटाखा फैक्ट्री में पहले भी आग लगी थी।
दरअसल, मंगलवार को देहरादून में आईएसबीटी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





