भारत

धारावी की झुग्गी बस्ती में लगी आग, 6 लोग घायल, VIDEO

jantaserishta.com
28 May 2024 10:59 AM IST
धारावी की झुग्गी बस्ती में लगी आग, 6 लोग घायल, VIDEO
x
देखें वीडियो.
मुंबई: मुंबई के धारावी में मंगलवार को एक झुग्गी झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण अधिकारियों ने दी।
आग सुबह 3.50 बजे के आसपास लगी। इस वक्त अशोक मिल्स कंपाउंड में इमारत में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग ग्राउंड-प्लस-3 और ग्राउंड-प्लस-4 मंजिला कमर्शियल स्ट्रक्चर में आग गारमेंट स्टॉक, कुछ मशीनरी और ऑफिस रिकॉर्ड तक ही सीमित रही।
मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल पीड़ितों को पास के बीएमसी के सायन अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान 26 वर्षीय सलमान खान, 25 वर्षीय मनोज, 22 वर्षीय अमजद, 28 वर्षीय सलाउद्दीन और 26 वर्षीय सैदुल रहमान के रूप में हुई है।
एक पीड़ित 26 वर्षीय रफीक अहमद, जिसके हाथ में कुछ चोटें आई थीं, का इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story