भारत
Dhanbad Medical College: धनबाद मेडिकल कॉलेज में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए मरीज
jantaserishta.com
2 March 2024 10:15 AM IST

x
फायर ब्रिगेड ने रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया।
धनबाद: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि अफरा-तफरी के बीच मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड ने रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया।
रात लगभग 11 बजे हॉस्पिटल के डायलिसिस सेंटर में आग लगी और देखते-देखते धुआं कई वार्डों में फैल गया। डायलिसिस सेंटर के पास ही गाइनी वार्ड में 15 से 20 महिलाएं भर्ती थीं, जबकि नियो नेटाल केयर यूनिट और एनआईसीयू व एसएनसीयू में दो दर्जन बच्चे भर्ती थे। उन्हें भगदड़ के बीच परिजन बाहर निकालने में सफल रहे। कई मरीजों को ग्रिल तोड़कर बाहर निकाला गया। मेडिसिन, आई एंड ईएनटी, ऑर्थोपेडिक्स और दूसरे विभागों में भी धुआं फैला। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मरीज और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। हॉस्पिटल में करीब 400 मरीज भर्ती थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सरायढेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जवानों ने अस्पताल में तैनात कर्मियों के साथ मिलकर कई मरीजों और उनके परिजनों को बाहर निकाला। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर ज्योति रंजन प्रसाद ने कहा है कि सभी मरीज सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। एसडीएम उदय रजक और एसपी सिटी भी देर रात मौके पर पहुंचे। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
बता दें कि पिछले साल 28 जनवरी को धनबाद के एक निजी हॉस्पिटल हाजरा क्लीनिक में भी आग लग गई थी। इसमें डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके तीन दिनों बाद 31 जनवरी को धनबाद के आशीर्वाद अपाॅर्टमेंट में आग लग गई थी, इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





