
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में बुधवार शाम को गांधी नगर कपड़ा बाजार में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस घटना में दमकलकर्मियों एक पुरुष का जला हुआ शव मिला है। बुधवार शाम आग लगने की घटना सामने आई। आधी रात के दौरान आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बचाव कार्य जारी है।
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे फोन आया और दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
दमकल अधिकारी ने बताया, "हमने आग पर काबू पाने के लिए 150 दमकलकर्मियों को लगाया था। बड़ी समस्या यह थी कि आस-पास पानी का कोई स्रोत नहीं था और गलियां संकरी थीं, इसलिए दमकल की गाड़ियों को दूर-दूर तक रुकना पड़ा।"
अधिकारी ने आगे बताया कि आग कपड़े की दुकान में लगी जो बाद में फैल गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, जो दमकल कर्मियों की भी मदद कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





