भारत

सिनेमाघर में आग, फिल्म 'द राजा साब' देखने उमड़ी थी भीड़

Nilmani Pal
10 Jan 2026 6:59 AM IST
सिनेमाघर में आग, फिल्म द राजा साब देखने उमड़ी थी भीड़
x
वीडियो

उड़ीसा। प्रभास की मचअवेटेड फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और सोशल मीडिया पर इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला. एक्टर के कई कट्टर फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करता है. दरअसल प्रभास की फिल्म चाहे कैसी भी हो, उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इसका एक उदाहरण वायरल वीडियो में देखने को मिला. जहां ओडिशा के एक सिनेमाघर में कन्फेटी (रंगीन कागज) जला दिए गए.

वायरल वीडियो उड़ीसा के किसी अशोक थिएटर का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ऑडियंस फिल्म देख रही हैं. इस बीच कुछ लोग पर्दे के आगे कन्फेटी जला रहे हैं. इसे लेकर कई यूजर्स ने स्क्रीनिंग के दौरान सेफ्टी की कमी पर चिंता जताई. कुछ दर्शकों ने फैंस की आलोचना की और कहा कि ऐसे कामों से लोगों की जान को खतरा हो सकता है.

एक यूजर ने गुस्सा जताते हुए कहा, 'यह प्रभास के फैंस की मैच्योरिटी है. मैं डार्लिंग की बात नहीं कर रहा, मैं फैंस की बात कर रहा हूं. आप लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए था. प्लीज समझदार बड़ों की तरह बर्ताव करें. यह आपका घर नहीं है, यह बहुत बुरा है. आप लोग इस तरह के बर्ताव से प्रभास का नाम खराब कर रहे हैं.' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इन सब चीजों पर बैन लगा दो. यह खतरनाक है. इससे जान का खतरा है.'


Next Story
null