भारत

काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगी, करोड़ों का नुकसान

jantaserishta.com
22 March 2024 10:00 AM IST
काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगी, करोड़ों का नुकसान
x
आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
धनबाद: झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा इलाके की मयूर विहार कॉलोनी स्थित एक काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में गुरुवार देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने शुक्रवार सुबह आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि फैक्ट्री में जिस समय आग लगी, वहां कोई कर्मचारी नहीं था। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शाम को फैक्ट्री बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। देर रात फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठते देख कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story