भारत

अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग, कार समेत 5 वाहन जलकर राख, महिला समेत 2 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

jantaserishta.com
26 Nov 2024 3:03 PM IST
अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग, कार समेत 5 वाहन जलकर राख, महिला समेत 2 बच्चों का हुआ रेस्क्यू
x
बड़ा हादसा.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक अपार्टमेंट की पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने की वजह से एक कार समेत पांच वाहन जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसी दौरान ऊपर के फ्लोर में एक महिला समेत फंसे दो बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई। इस घटना में 5 वाहन जल गए। इसके अलावा महिला समेत 2 बच्चे ऊपर की मंजिल में फंसे हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया है। पुलिस को फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में तकरीबन 2 घंटे का वक्त लगा। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के मयूर गोल्ड अपार्टमेंट बालाजी एनक्लेव (शाहबेरी) में स्थित एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना में एक कार, दो बाइक, एक स्कूटी और एक स्कूटर जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया है कि ये घटना थाना बिसरख इलाके में हुई थी। डीसीपी ने बताया कि आग लगने के बाद तीसरे फ्लोर पर एक महिला के साथ दो बच्चे फंस गये थे। जिनको फायर यूनिट द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग को पूर्णरूप से बुझा दिया गया है। आग बुझाने के बाद पूरी तरीके से पुलिस ने यह सुनिश्चित किया की बिल्डिंग में कोई और फंसा हुआ तो नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story