भारत

होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी

jantaserishta.com
27 March 2024 10:28 AM IST
होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी
x
विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
आरा: बिहार के दानापुर-बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच कारीसाथ रेलवे स्टेशन से गुजर रही होली स्पेशल ट्रेन में मंगलवार देर रात आग लग गई। दानापुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगी।
हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिले के बिहिया और कारीसाथ स्टेशन के बीच यह घटना हुई। घटना के बाद दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया। होली स्पेशल ट्रेन में आरा से खुलते ही आग लगने की घटना हुई।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिस कोच में आग लगी उसमे कोई यात्री नहीं था। क्षतिग्रस्त डिब्बे को ट्रेन से हटा दिया गया है। घटना के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। कई ट्रेनों को रोक दिया गया, जबकि कई ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन कर किया गया था। हालांकि, अब इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story