भारत

पुल से गिरे ट्रक में लगी आग, दहला देने वाला मंजर...

jantaserishta.com
11 July 2025 4:39 PM IST
पुल से गिरे ट्रक में लगी आग, दहला देने वाला मंजर...
x
मचा हड़कंप.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के समीप मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार एक ट्रक फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा. ट्रक में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और उसमें भीषण आग लग गई. इससे उसमें भरा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक बहुत तेज गति में था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया. ट्रक अमेजन के डिलीवरी पार्टनर का बताया जा रहा है, जिसमें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, होम डिलीवरी सामान और अन्य महंगे पैकेज लदे हुए थे. जैसे ही ट्रक नीचे गिरा, उसमें तुरंत आग लग गई और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा.
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आस-पास का इलाका धुएं से भर गया. ट्रक में सवार ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तुरंत ही सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ट्रक की स्पीड अधिक होने और ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story