भारत

झुग्गी में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

jantaserishta.com
11 March 2025 10:37 AM IST
झुग्गी में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत
x
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है.
नई दिल्ली: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जहां करीब दो बजे आग लग गई। जानकारी के अनुसार, डीडीए की खाली जमीन पर झुग्गी बनी हुई थी।
चश्मदीद नितिन ने बताया कि उसे रात में करीब दो बजे आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद झुग्गी छोड़कर वह भाग गए। उन्होंने बताया कि उनके तीन साथी भी उसी झुग्गी में रहते थे और उन्हें लगा कि वे तीन लोग भी अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए हैं, लेकिन वे तीनों बाहर नहीं निकल पाए थे और आग लगने से तीनों की जलकर मौत हो गई।
नितिन ने बताया कि झुग्गी में बिजली नहीं थी, जिस वजह से डीजल लैंप जलाया जा रहा था, जिससे आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझने के बाद तीनों शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story