भारत
प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, कई लोग घायल
jantaserishta.com
24 July 2023 5:58 PM IST

x
13 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया।
नई दिल्ली: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में सोमवार को प्लास्टिक बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस आग की घटना में चार लोग घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक के अनुसार, दिल्ली के समय पुर बादली के अंबे गार्डन में एक फैक्ट्री में आग लगने के संबंध में एक कॉल आई थी।
गर्ग ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। यह प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्ट्री थी। फैक्ट्री में विस्फोट के कारण चार लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सभी घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली लेटेस्ट न्यूज़फैक्ट्री में आगdelhidelhi newsdelhi latest newsfactory fire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





