भारत
IIT कैंपस में सिलेंडर पाइप से गैस लीकेज के बाद आग भड़की, 5 लोग झुलसे
jantaserishta.com
9 Oct 2026 8:09 AM IST

x
मचा हड़कंप.
मुंबई: मुंबई के पवई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे कैंपस में गुरुवार रात एक हादसा हुआ. इंस्टीट्यूट के भीतर स्थित एक निर्माणाधीन साइट के लेबर कैंप में गैस सिलेंडर लीकेज के चलते अचानक आग भड़क उठी. इस हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोग झुलस गए.
घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब मजदूर अपने दैनिक काम के बाद कैंप में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, कैंप के पास रखे एक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हुआ. इस दौरान वहां खेल रहे दो बच्चे कौतूहलवश लीकेज देखने सिलेंडर के करीब चले गए. बच्चे स्थिति की गंभीरता को समझ पाते, इससे पहले ही सिलेंडर ने तेजी से आग पकड़ ली और आग की लपटें फैल गईं. चीख-पुकार सुनकर बच्चों को बचाने दौड़े मजदूर भी इस आग की चपेट में आ गए.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. साथी मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से सभी पांचों घायलों को फौरन घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल रेफर कर दिया है.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. फिलहाल आग लगने के सटीक तकनीकी कारणों और लीकेज की वजहों की जांच की जा रही है. पांचों की पहचान अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) के तौर पर हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





