भारत

तेलंगाना गठन दिवस समारोह में पटाखों से लगी आग

jantaserishta.com
8 Jun 2023 3:49 PM IST
तेलंगाना गठन दिवस समारोह में पटाखों से लगी आग
x
कोई हताहत नहीं.
हैदराबाद (आईएएनएस)| निजामाबाद जिले में तेलंगाना गठन दिवस समारोह के दौरान पटाखों के फटने से एक तंबू में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार शाम को हुई जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकर्ताओं ने राज्य के सड़क और भवन मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी का पुरानीपेट गांव में स्वागत करने के लिए पटाखे फोड़े।
रेड्डी गांव में एक झील के पास आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में राज्य भर में जल निकायों के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पटाखा टेंट पर गिर गया, जिससे आग लग गई। टेंट पूरी तरह से खाक हो गया।
खम्मम जिले में 12 अप्रैल को इसी तरह की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story